25 Apr 2024, 04:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रेस कांफ्रेस के बीच सो गए पांच साल के वंश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 10:31AM | Updated Date: Mar 25 2017 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गुरुवार हुए प्रेस कांफ्रेंस में एक पांच साल के स्टार ने लोगों को जमकर इंतजार करवाया, जिसकी वजह थी उसकी नींद! दरअसल गुरुवार दोपहर तीन बजे मुंबई में एंड टीवी के आने वाले शो ‘कुलदीपक’ की प्रेस कांफ्रेंस थी और वंश महेश्वरी रात को देर से सोने के बाद सुबह सात बजे शूटिंग पर पहुंच गए थे।
 
प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले वहां पहुंच भी गए। मगर जेम्स खाने की जिद कर बैठे। मम्मी ने प्यार से कहा कि बेटा, सबको दो, तो बस उन्हे गुस्सा आ गया। कुछ गुस्सा, कुछ नींद की खुमारी, बस, देखते ही देखते मीठी नींद के आगोश में खो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »