25 Apr 2024, 14:48:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन काफी लंबे समय से फिल्मी स्क्रिन से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 2010 में बॉलीवुड फिल्म में देखा गया था।
 
उनका कहना है कि फिल्मों में उनके कमबैक से दर्शक खुश हो जाएंगे। 145 आॅल डे कैफे एंड बार की लॉन्चिंग के मौके पर पहुंची सेन ने कहा ‘‘मैं इस बात को काफी लंबे समय से बोल रही हूं।
 
मैं जब भी स्क्रिन पर वापसी करुंगी तो लोग काफी खुश होंगे। वो कहंगे इसे कहते हैं कमबैक और हमने उसे पसंद किया। इसलिए फिंगर क्रॉस हैं। उम्मीद है इस साल हम इसे करके दिखाएंगे।’’
 
गौरतलब है कि सुष्मिता ने इस साल मिस यूनिवर्स पीजेंट को जज किया था। अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा ‘‘यह काफी असाधारण अनुभव था। 23 साल बाद ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं जड़ों में वापस जा रही हूं।
 
उम्र बढ़ना कोई नई बात नहीं हैं और हर किसी को एक समय के बाद इससे गुजरना पड़ता है। मैं चाहती हूं कि मेरी उम्र योग्य तरीके से बढ़े और इस प्रक्रिया को मैं एंजॉय करना चाहती हूं।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »