26 Apr 2024, 03:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम ने बताया पार्टी से पहले और बाद का सबसे पसंदीदा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 11:27AM | Updated Date: Jan 11 2017 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में जब सोनम कपूर से यह पूछा गया कि उन्हें पार्टियों के बारे में कौन सी एक ऐसी बात है जो पसंद है, और कोई एक ऐसी बात जो उन्हें नापसंद है। इस पर सोनम ने बहुत ही मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पार्टियों में जाने के लिए मेकअप करना और तैयार होना पसंद है और पार्टियों से वापस आने पर मेकअप हटाना और कपड़े बदलना नापसंद है।
 
यह वीडियो फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसे महज 13 घंटे में 20 हजार पांच सौ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्मफेयर में सोनम ब्लैक ड्रेस और कानों में डिजाइनर इयररिंग्स पहने नजर आएंगी। इसपर एक यूजर ने कमेंट किया है कि उनसे इसी बात की उम्मीद थी, उन्हें सिर्फ तैयार होना पसंद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »