29 Mar 2024, 03:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के ज्यादातर सभी फिल्म मेकरों की पहली पसंद हैं लेकिन संजय लीला भंसाली के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन पसंदीदा के साथ-साथ लक्की भी हैं, तभी तो ‘पद्मावती’ के लिए उन्हें मना ही लिया। संजय लीला भंसाली के नाम की ही तरह उनकी फिल्में भी बड़ी और बड़े बजट की होती हैं। बॉलीवुड के बड़े ही सीमित कलाकार संजय लीला भंसाली को पसंद हैं।
 
उन कलाकारों में सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे नाम शामिल हैं। आजकल नए चेहरों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय की पसंद बन चुके हैं। यही वजह है कि, ‘बाजीराव मस्तानी’ के अपार सफलता के बाद संजय लीला भंसाली ने आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को बनाना शुरू किया है। 
 
इस फिल्म में भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है, इसके अलावा शाहीद कपूर भी फिल्म के अहम भूमिका में है। ऐसे में ब्रेकिंग न्यूज ये है कि, अपनी पुरानी पसंद को भी संजय लीला भंसाली ‘पद्मावाती’ में उतारना चाहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की। हमारे बड़ी ही करीबी सोर्स के अनुसार संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म में 3 सीन करने के लिए साइन कर चुके हैं।
 
इतना ही नहीं ऐश्वर्या फिल्म के एक बड़े गाने में थिरकती भी नजर आने वाली हैं। संजय कहते है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन उनके और उनकी फिल्मों के लिए लक्की भी हैं। ऐसे में फिल्म में ऐश्वर्या का होना, ऐश्वर्या के फैंस के लिए सरप्राइज होगा। बता दे कि, ऐश्वर्या संजय के साथ ‘हम दिल चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालही में ऐश्वर्या की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी रिलीज हुई है, जिसमे ऐश्वर्या के काम को काफी सराहा गया है। 
 
इस फिल्म में ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ कुछ इंटीमेट सींस दिए थे, जो बड़े विवादित हुए। ऐसे में सवाल ये है कि, अगर ऐश्वर्या संजय लीला भंसाली के लिए लक्की हैं तो प्रियंका चोपड़ा के बारे में वे क्या सोचते हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’में प्रियंका ने एक जोरदार किरदार निभाया था, ऐसे में ‘पद्मावती’ में उनका एक रोल तो बनता था। पर संजय ने प्रियंका को नापसंद कर ऐश्वर्या को चुना।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »