20 Apr 2024, 15:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। निर्माता-निर्देशक, गायक-संगीतकार फरहान अख्तर हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं। काम के प्रति उनके लगन का हर कोई लोहा मानता है। फरहान के लिए वर्तमान में जो कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अब ‘डॉन 3’ और ‘रॉकऑन 3’ से सुर्खियां बटोरेंगे। लेकिन ये दोनों अभी पाइपलाइन में हैं।
 
फरहान सालों से लिखते आ रहे हैं अब तक हमने उनकी कविता को बड़े पर्दे पर देखा है। फरहान ने बताया कि वो एक इंग्लिश एल्बम बना रहे हैं। एल्बम के बारे में फरहान कहते हैं ‘‘इसे रिलीज होने में कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं। गाने लिखे जा चुके हैं और शुरुआती संगीत कंपोज हो गया है। स्टूडियो में जाना बाकी है और इसके लिए जेम्स सेंगर से बात हो गई है।
 
जेम्स ब्रिटिश प्रोड्यूसर हैं और फ्रांस में रहते हैं वो अभी मेरे साथ काम करने के लिए भारत आए हुए हैं। हम अभी चार गानों पर काम कर रहे हैं जो मेरे निजी अनुभव पर आधारित है।’’ गौरतलब है कि जेम्स सेंगर संगीत की दुनिया में एक बड़े नाम है। 25 सालों से वो संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 6 करोड़ से ज्यादा उनके एल्बम की कॉपियां अब तक बिक चुकी हैं। जेम्स को ब्रिट अवार्ड और 18 बार ग्रैमी अवार्ड मिल चुका है।
 
पिछले महीने म्यूजिक एजेंट ने फरहान और जेम्स की मुलाकात कराई थी जिसके बाद से दोनों में इस फोल्क-रॉक एल्बम के लिए सहमति बनी। चूंकि शुरुआती स्तर पर काम शुरू हो चुका है। इस पर फरहान कहते हैं ‘‘जेम्स को साथ पाकर हम उत्साहित हैं। वो क्लासिक भी जानते हैं, भविष्य का संगीत भी। हम ‘फोल्करॉक’ एल्बम बना रहे हैं। मुझे आज के साथ कल के संगीत की भी झलक अपने एल्बम में दिखाना है।
 
हमें खुशी है कि जेम्स जैसा नाम हमारे साथ को-राइटर और प्रोड्यूसर के रुप में हमसे जुड़े हैं। जेम्स को सभी संगीतों का अच्छा ज्ञान है। एल्बम के लिए गाने के चयन के दौरान मैं उनसे काफी इंप्रेस्ड हुआ। उनकी सलाह को मैने गंभीरता से लिया क्योंकि वो एकदम सटीक थे। इसके बाद हमने 4 गाने एल्बम के लिए फाइनल किया।’’अभी तक हमने फरहान का को हिंदी गाना गाते हुए देखा है।
 
अंग्रेजी में वो क्या और कैसे करेंगे इस पर वो दावा करते हुए कहते हैं कि ‘‘भाषा अलग और गाने का नेचर भी अलग है। लेकिन संगीत के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए भाषा कभी बाधा नहीं बनती। कई बार हम शब्दों को नहीं समझते हैं फिर गाने से अपने आप को कनेक्ट करते हैं। एक बार जब हम गाने के इमोशन और सिंगर के साथ अपना कनेक्शन बैठा लेते हैं तो हम उसके संगीत का आनंद लेते हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »