20 Apr 2024, 16:12:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण धवन को निर्देशित करना चाहते हैं अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 9:46AM | Updated Date: Oct 24 2016 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ,वरूण धवन को निर्देशित करना चाहते हैं। बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को अच्छा दोस्त माना जाता है, लेकिन जब बात आती है फिल्‍मों की, तो अर्जुन ,रणवीर पर नहीं वरूण धवन पर दांव लगाना चाहते हैं। अर्जुन कपूर ने जी टीवी के शो 'यारों की बारात' के दौरान यह बात कही है।
 
अर्जुन का सपना हैं कि वह निर्देशक बनें। अर्जुन से जब पूछा गया कि वह पहली फिल्‍म में किस अभिनेता को लेना चाहते हैं, तो अर्जुन ने वरुण का नाम लिया। वरुण भी कहते हैं कि वह भी उस वक्त का इंतज़ार करेंगे जब उन्हें अर्जुन के निर्देशन में हीरो बनने का मौका मिलेगा।
 
वरुण और अर्जुन का याराना बचपन का है। अर्जुन, वरुण के बड़े भाई रोहित के अच्छे दोस्तों में भी शामिल हैं, लेकिन जब दोनों ने बैरी जॉन की एंक्टिग क्लासेज ज्वाइन कीं, तो उसी दिन से अच्छे दोस्त बन गए थे। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने 'कभी अलविदा ना कहना' में बतौर असिस्टेंट काम किया है और इसलिए यह मुमकिन है कि कभी वह फिल्म भी बनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »