24 Apr 2024, 03:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंगूरी भाभी की बॉलीवुड में एंट्री, ग्लैमरस अवतार में आएंगी नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2016 12:55PM | Updated Date: Aug 27 2016 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर शिल्पा शिंदे का जल्द ही मेकओवर होने वाला है और वो बॉलवुड में एंट्री करने वाली हैं। दरअसल शिल्पा एक फिल्म में आइटम नंबर करने वाली हैं। चर्चा है कि शिल्पा इस गाने में एकदम ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चर कॉमेडी है, जिसमें ऋषि कपूर पंजाबी की भूमिका में होंगे और परेश रावल एक गुजराती का रोल प्ले करेंगे।

कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि शिल्पा ‘पटेल की पंजाबी शादी’ का हिस्सा होंगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, वीर दास, पायल घोष और परेश रावल जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म को संजय छैल डारेक्ट करेंगे, जिन्होंने इसके पहले संजय दत्त और उर्मिला मातोंडकर के साथ ‘खूबसूरत’ फिल्म बनाई थी। हाल ही में वीर दास, परेश रावल और ऋषि अंगूरी भाभी की बॉलीवुड में एंट्री, ग्लैमरस अवतार में आएंगी नजर कपूर ने शिल्पा के साथ इस गाने की शूटिंग की है। इस गाने को ललित-पंडित ने कंपोज किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »