20 Apr 2024, 09:11:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका से शादी का सवाल पूछा गया तो भड़क गए रणवीर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2016 8:16PM | Updated Date: Jul 22 2016 11:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह उस समय चिढ़ गए जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया। रणवीर ने मीडियाकर्मियों से अच्छे प्रश्न करने को कहा।

दरअसल रणवीर और दीपिका की याादी को लेकर पिछले महीने से अफवाहें चल रही हैं और कुछ रिपोर्ट के अनुसार दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं। पिछली रात दोनों इरफान खान की अभिनीत फिल्म ‘मदारी’ की विशेष स्क्रीनिंग में आए थे। जब दीपिका से उनकी सगाई की अफवाह के बारे में पूछा गया तो रणवीर ने उनकी ओर देखा और कहा, ‘‘हम चलें।’’ ‘पीकू’ अभिनेत्री ने जाने से पहले ‘थैंक्स, बाय’ कहा।
   

रणवीर ने संवाददाताओं से कहा,‘‘जिस टाईप की फिल्म (मदारी की ओर इशारा करते हुए) देखी है, उसका तो लिहाज करें, इस टाईप की फिजूल की बातें न करें।’’ इकत्तीस वर्षीय ‘लुटेरा’ अभिनेता तब दीपिका को छोड़ने गए। वह लौटकर आए और उन्होंने कहा, ‘‘जैसी टाईप की फिल्म है, तो अच्छे अच्छे सवाल करना, मेरी रिक्वेस्ट है आपसे।’’ पहले दीपिका ने अपनी शादी की खबरों का खंड किया था और कहा था कि उनकी जल्द शादी के बंधन में बंधने की कोई योजना नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »