20 Apr 2024, 14:55:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

भ्रष्टाचार का खात्मा करेगा नए जमाने का गब्बर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 6:46PM | Updated Date: Apr 25 2015 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि यदि देश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह साफ करना है तो देश के हर नागरिक को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। तभी हमारे देश से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है।
 

किसी एक व्यक्ति के करने से कुछ नहीं होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ‘आप’ की रैली में हाल में किसान गजेंन्द्र सिंह की आत्महत्या को ‘बेहद निराशाजनक’ मानते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि हम लोगों ने ‘जय जवान जय किसान’ के नारे से ‘किसान’ को भुला दिया हैं।

प्रमोशन के दौरान अक्षय ने कहा कि जहां भी गलत होते देखें, उसका विरोध करें। बुराइयों का डटकर मुकाबला करते हुए सबके सामने लाएं। ऐसा करने से देश में फैले भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है। अक्षय कुमार ने बताया कि 1 मई को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म गब्बर इज बैक, भ्रष्टाचार पर आधारित है। इसमें बुराइयों से मुकाबला करने की प्रेरणा दी गई है।

गब्बर फिल्म के प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री श्रुति हासन, निर्देशक कृष, निर्माता संजय लीला भंसाली शुक्रवार को यहां एसजीटी यूनिवर्सिटी में अपनी टीम के साथ पहुंचे। मेडिकल विद्यार्थियों के बीच पहुंचे अक्षय कुमार को दे सभी विद्यार्थी और स्टाफ ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। अक्षय कुमार यहां अपनी फिल्म के प्रचार के साथ आम आदमी के मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाते दिखे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »