25 Apr 2024, 14:09:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरूख ने अवैध रैम्प के लिए भरा 1.93 लाख रूपए का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2016 12:11PM | Updated Date: Feb 12 2016 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने अपने बंगला ‘मन्नत’ के बाहर अवैध रैम्प के लिए 1.93 लाख रूपए का जुर्माना भरा है। यह जुर्माना उन्होंने अवैध रैम्प को ढहाए जाने की कीमत के रूप में निकाय अधिकारियों को दिया है।
   
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि उन्होंने बीएमसी से शाहरूख खान द्वारा बंगले के बाहर बनाए गए अवैध रैम्प को लेकर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था। गलगली ने पूछा था कि कार्रवाई पर कितना पैसा खर्च हुआ और क्या इसके बदले में कोई भुगतान किया गया।
   
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन के जवाब में बीएमसी के बांद्रा एच पश्चिमी वार्ड के सहायक इंजीनियर (निरीक्षण) ने जानकारी दी कि अभिनेता ने पिछले साल 11 मार्च को चेक के जरिए 1,93,784 रूपये का भुगतान किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »