19 Apr 2024, 06:08:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म ‘रानी लक्ष्मीबाई’ को ठंडे बस्ते में डालने की खबर बस अफवाह : कंगना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 9:57PM | Updated Date: Oct 8 2015 9:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। कंगना रनौत ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके केतन मेहता निर्देशित बायोपिक ‘रानी लक्ष्मीबाई’ को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।
    

विश्व महिला सम्मेलन को संबोधित करने लंदन जा रहीं 28 साल की अभिनेत्री ने कहा कि जब उन्होंने यह खबर सुनी ,तो वह चौंक गयी और उन्होंने इस अफवाह को दूर करने का निर्णय लिया।
     

कंगना ने एक बयान में कहा, ‘‘जब हम लंदन जाने के रास्ते में पेरिस में हैं, तब हमें खबर मिली है और हमने तत्काल केतन सर को फोन किया क्योेंकि हम इस परियोजना को लेकर चिंतित हैं। यह एक महानकृति है और उसके पूर्व प्रोडक्शन के लिए कम से कम एक साल की जरूरत है जो जोर-शोर से चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने इस फिल्म में काफी कुछ लगाया है। स्वभाविक रूप से हम चौंक गए लेकिन अतीत में भी हम ऐसी मनगढंत खबरों के शिकार रहे जो हमारी परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलायी गयी।’’ ‘क्वीन’ स्टार को अपनी फिल्म के लिए उपयुक्त पाने वाले फिल्मकार केतन मेहता ने आश्वासन दिया है कि मराठा वीरांगना महारानी पर परियोजना निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से चल रही है।
     

उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिल्मोद्योग में चल रही इन अफवाहों पर हंसना चाहती हूं। फिल्म निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से चल रही है।’’ यह फिल्म अगले साल पर्दे पर आएगी। इस बायोपिक के अलावा कंगना विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ में शाहिद कपूर एवं सैली अली खान तथा हंसल मेहता की ‘सिमरन’ में भी काम कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »