29 Mar 2024, 17:29:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लैरिसा-रंधावा का नया गाना सूरमा सूरमा हुआ रिलीज़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:04PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ब्राजीलियाई एक्ट्रेस-मॉडल लैरिसा बोन्सी, गुरु रंधावा और जय सीन का नया गाना...सूरमा सूरमा... रिलीज हो गया है। सूरमा सूरमा गाना टी सीरीज के यूट्यूब पेज पर रिलीज़ किया गया है। गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेडिंग में भी चल रहा है। गाने में लैरिसा ने गाने सूरमा सूरमा में गुरु रंधावा और जय सीन के साथ दमदार प्रदर्शन दिया है। यह गाना सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस को गाना बहुत पसंद आ रहा है। लैरिसा को उनके पहले गीत, सुबह हो ना दे के बाद से ही उनके डांस और कातिल अदाओ के लिए जाना जाता है।
 
उन्हें बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ सूरज पंचोली के डिम डिम गाने में भी देखा गया है। उन्होंने सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास अभिनीत फिल्म ‘गो गोआ गॉन’ में सहायक भूमिका से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और करियर की ऊंचाइयों को छूती गयी। हाल ही में, सलमान खान के साथ लौरिसा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो हुईं थी। कहा जा रहा है कि सलमान, लैरिसा को बॉलीवुड में लांच करने जा रहे हैं।
 
लैरिसा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी। उन्होंने सलमान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,‘‘मैं बॉलीवुड के मशहूर और जाने-माने एक्टर सलमान के साथ काम करने में गर्व और Ÿखुशी महसूस कर रही हूँ। मुझे उनके काम और उनके चरित्र से बहुत कुछ को सीखने मिला और मैं उनके काम से प्रभावित हूँ। मैं अपने आप को खुशनसीब महसूस कर रही हूँ। मेरा दिल कृतज्ञता के साथ धड़कता रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »