28 Mar 2024, 23:53:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री शुभी शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘एक साजिश जाल’ में बार गर्ल का किरदार निभती नजर आयेंगी। खेसारीलाल यादव, शुभी शर्मा एवं पूजा गांगुली की जोड़ी वाली फिल्म ‘एक साजिश जाल’ 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। शुभी ने बताया कि फिल्म ‘एक साजिश जाल’ में मेरा किरदार बेहद अलग है। पहली बार मैं फिल्म में बार गर्ल का किरदार कर रही हूं, जो एक दम नया है। फिल्म में खेसारीलाल के साथ मेरी केमेस्ट्री शानदार रही है।
 
फिल्म में मैंने टायटल ट्रैक के साथ तीन गाने किये हैं। फिल्म की दूसरी अभिनेत्री पूजा गांगुली हैं, जिनके साथ काम करके भी मजा आया। उम्मीद है मेरा किरदार दर्शकों को पसंद आयेगा और उनका आशीर्वाद हमें मिलेगा। शुभी ने कहा कि ‘एक साजिश जाल’ की कहानी बेहतरीन है। यही वजह है कि मैंने इस फिल्म में काम किया है। मैं कम और अच्छी फिल्मों में काम करने में ही विश्वास करती हूं।
 
हमेशा मैंने कंटेंट प्रधान फिल्मों को ही प्राथमिकता दी है। फिल्मों के चयन को लेकर सर्तक रहती हूं, क्योंकि कई बार होता ये है कि कहानी कुछ और सुनाया जाता और सेट पर कोई और कहानी शूट हो रही होती है। मैं इन चीजों से बचती हूं। बड़े निर्माताओं के साथ ये स्थिति नहीं बनती है। यह फिल्म आम फिल्मों से हटकर है। इसमें एक्शन और इमोशन के साथ शानदार लव ट्राएंगल भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »