28 Mar 2024, 14:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कबीर सिंह जैसा किरदार निभाना चाहते हैं वरुण धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:35PM | Updated Date: Feb 18 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर कबीर सिंह जैसा किरदार निभाना चाहते हैं। वरुण धवन की पिछली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। वरुण हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में नजर आए जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों पर बात की। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड पर वरुण ने कहा कि वह ‘गली बॉय’ के लिए रणवीर सिंह और ‘कबीर सिंह’ के लिए शाहिद कपूर के बारे में सोच रहे थे।
 
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी कबीर सिंह जैसा रोल निभाना चाहेंगे तो वरुण ने कहा कि यह अलग कैरेक्टर है और यदि मौका मिला तो क्यों नहीं करेंगे। यह स्क्रिप्ट और डायरेक्टर पर निर्भर करता है। वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्मों की चर्चा करते हुये कहा, ‘‘ कुली नं 1 आ रही है। इसके बाद एक फिल्म शशांक खेतान के साथ है। फिर एक फिल्म श्रीराम राघवन के साथ कर रहा हूं। राघवन की फिल्म के बारे में ज्यादा बोल नहीं सकता क्योंकि वह सब्जेक्ट को लेकर काफी सीक्रेट रहते हैं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »