मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान और करीना कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख खान के फैंस के लिए यह खुशखबरी है। शाहरूख अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में नजर आये थे। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी की एक फिल्म के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म में शाहरूख के अपोजिट करीना कपूर नजर आ सकती है।
शाहरुख खान और करीना कपूर खान अरसे बाद एक साथ नजर आएंगे। शाहरूख और करीना ने 'रा.वन' ,'अशोका,' 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। चर्चा यह भी है कि शाहरुख खान डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ भी जल्द ही एक फिल्म में काम करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है।