29 Mar 2024, 17:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 5:38PM | Updated Date: Jan 18 2020 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ है। यह दुर्घटना बॉम्बे-पूणे हाइवे पर हुआ। शबाना अपनी कार में थीं। उनकी कार की टक्कर ट्रक से हुई जिसके चलते उन्हें चोट आई है। पुलिस की दी जानकारी के अनुसार शबाना को पुणे के एक अस्पताल ले जाया गया है। 
 
खालापुर टोल बूथ के पास उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई जिसकी वजह से शबाना आजमी की नाक और मुंह में चोट आई है। लोकसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस समय उनका इलाज किया जा रहा है। एक्सिडेंट, शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ है। शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »