26 Apr 2024, 04:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फूट-फूटकर रोईं शहनाज गिल, सलमान बोले - ड्रामा करने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 11:32AM | Updated Date: Dec 16 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस के इस सीजन में कब क्या हो जाए नहीं पता। अब शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने मधुरिमा तुली को बेघर होने को कहा। सब मधुरिमा को जाने का इंतजार ही कर रहा थे कि सलमान ने मधुरिमा को रुकने के लिए कहते हुए बताया कि एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान, शहनाज को घर से बाहर जाने को कहते हैं। सलमान की बात सुनकर शहनाज जोर-जोर से रोने लगती हैं। शहनाज रोते हुए कहती हैं कि उन्होंने शो में सभी को इतना एंटरटेन किया, लेकिन फिर भी उन्हें शो से बाहर जाना पड़ रहा है।
 
शहनाज को रोता हुआ देखकर सलमान कहते हैं, आउट हो गई तो आउट हो गई शहनाज, इतना ड्रामा करने की जरूरत नहीं है। शहनाज जब रोती रहती हैं और जाती नहीं हैं तो सलमान कहते हैं, कौनसा मजाक चल रहा है। 1 बार बोला 2 बार बोला 3 बार बोला...आउट का मतलब आउट है। इसके बाद पारस, शहनाज को लेकर बाहर तक जाते हैं। अब इसके बाद क्या होगा ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »