19 Mar 2024, 11:46:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

40 की उम्र में दूसरी शादी कर रही हैं ये एक्ट्रेस, ये है शादी की तारीख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:50PM | Updated Date: Nov 22 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कई सारे टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकीं काम्या पंजाबी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरों के कारण सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इन सबके बीच 40 वर्षीय काम्या ने फाइनली अपनी दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है। ये ऐलान उन्होंने दोनों की एक रोमैंटिक तस्वीर के साथ किया है। काम्या ने अपनी शादी की डेट का खुलासा भी इसी पोस्ट में किया है।
 
काम्या ने इंस्टाग्राम पर शलभ के साथ अपनी एक बेहद प्यारी और रोमैंटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ काम्या ने लिखा- 'तो ये है मेरी फेवरेट तस्वीर...मेरे फेवरेट शख्स के साथ...मैं अपनी फेवरेट डेट एनाउंस कर रही हूं #10thFeb2020। हमें नए सफर और नई शुरुआत के लिए अपना आशीर्वाद दें। काम्या की इस तस्वीर पर लोगों के ताबड़तोड़ कमेंट्स मिल रहे हैं। सभी ने इन दोनों को ढेर सारा प्यार दिया और आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »