मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज यानी 14 नवंबर को एक साल पूरे हो गए हैं। आज उनकी शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पर दोनों सितारे तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। दीपिका पादुकोण लाल साड़ी में किसी नई दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं।
रणवीर सिंह भी एथनिक वियर में नजर आए। रणवीर दीपिका को हमारी तरफ से भी शादी की सालगिरह की बधाई। सामने आई फोटो की बात करें तो दीपिका एक बार फिर लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर क्रिम रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं। रणवीर ने अपने कंधे पर लाल रंग की चुनरी ले रखा है। फोटो में ये दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर, 2018 को हिंदू रीति रिवाज का पालन करते हुए एक दूसरे से शादी की थी। शादी में परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त शरीक हुए थे। इसके बाद मुंबई लौटकर इन्होंने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और मीडिया के लिए भी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। शादी करके इटली से लौटने के बाद दीपवीर ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेक कर अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किए थे।