29 Mar 2024, 20:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर मलयालम अभिनेता साथर का लंबी बीमारी के बाद निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 1:35PM | Updated Date: Sep 17 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। मलयालम अभिनेता साथर का लंबी बीमार के बाद यहां के एक निजी अस्पतान में मंगलवार को  निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। मलयाली फिल्मों के अभिनेता के परिवार में पुत्र कृष जे साथर हैं। अभिनेत्री जयभारती उनकी पूर्व पत्नी रह चुकी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार साथर का आज तड़के यहां के अलुवा पैलिएटिव  केयर अस्पताल में  इंतकाल हो गया। जनाजे की नमाज आज शाम यहां की कदुंगल्लुर मस्जिद में पढ़ी जायेगी।
 
साथर ने वर्ष 1975 में एम कृष्ण नायर निर्देशित फिल्म ‘भारयाये अवाशिमुंडु’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। विंसेंट मास्टर द्वारा वर्ष 1976 में निर्देशित फिल्म ‘अनावरणम’ में उन्होंने मुख्य अभिनेता के रुप में काम किया लेकिन कालांतर वह विलेन और चरित्र अभिनेता के रुप में स्थापित हो गये। उन्होंने तमिल और तेलुगु समेत तीन सौ से अधिक फिल्मों में काम किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »