19 Mar 2024, 10:16:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तारा सुतारिया की नजदीकियां करीना के कजिन ब्रदर के साथ बढ़ रही हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:39AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी पहली फिल्म के बाद से ही तारा का फिल्मी करियर कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। अब ऐसी खबरें हैं कि तारा सुतारिया की नजदीकियां करीना कपूर खान के कजिन ब्रदर आदर जैन के साथ बढ़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया और आदर जैन इन दिनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करते देखे जा रहे हैं। दोनों को अक्सर ही एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। खबरें हैं कि तारा और आदर की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सूत्रों से पता चला है कि तारा सुतारिया के फ्रेंडली नेचर की वजह से रिजर्व्ड रहने वाले आदर जैन के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। दोनों के बीच कई चीजें एक समान हैं। इससे पहले भी रिपोर्ट में सामने आया था कि तारा और आदर अक्सर ही एक-दूसरे के साथ पार्टीज करते देखे जाते हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया था कि दोनों को डिनर डेट पर जाने से ज्यादा पार्टीज में एक-दूसरे के साथ समय बिताने से ज्यादा पसंद है। आदर जैन भी साल 2017 में अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म कैदी बैंड से कर चुके हैं। हालांकि उनकी फिल्म लोगों पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, आदर जैन से पहले तारा सुतारिया का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि दोनों ने इन खबरों का गलत बताया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »