19 Mar 2024, 10:11:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। आयुष्मान अभिनीत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्माताओं ने शीर्षक गीत ‘दिल का टेलीफोन’ मंगलवार को रिलीज कर दिया। यह फिल्म का शीर्षक गीत है। इस गीत में उन चार लोगों का वर्णन है, जो पूजा का किरदार निभा रही लड़की से प्रेम करते हैं और फिल्म में पूजा से फोन पर लगातार कुछ विशेष तथा हास्यापद तरीके से बात करते हैं। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म को 13 सितंबर को देशभर में रिलीज करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। ‘दिल का टेलीफोन’ एक अलग तरह का उत्साह से भरपूर गीत-संगीत है। अब जल्द ही यह संगीत 'पार्टी सांग' बन जायेगा और इससे फैंस काफी आनंदित होंगे। ‘ड्रीम गर्ल’  फिल्म की किरदार मंडली में अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि  बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी हैं। 'ड्रीम गर्ल'  फिल्म को एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने निर्मित कराया है। इस फिल्म की निर्माता शोभा कपूर हैं, जिसका निर्देशन राज शाड़िल्य ने किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »