19 Mar 2024, 10:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लंदन में पापा सैफ के साथ पार्क में खेलते नजर आए तैमूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:26AM | Updated Date: Aug 19 2019 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट स्टारकिड्स में से एक तैमूर अली खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। तैमूर पिछले काफी वक्त से लंदन में ही हैं। तैमूर अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर के साथ वहीं पर हैं। दरअसल सैफ और करीना अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ही लंदन में मौजूद हैं। बीते दिनों ही सैफ ने अपना जन्मदिन मनाया है। सैफ ने अपना बर्थडे बेटे और वाइफ करीना के साथ सेलिब्रेट किया है। अबतक सोशल मीडिया पर इनके लंदन वेकेशन के दौरान की कई तस्वीरें आ चुकी हैं। अब लीजिए हाल ही में तैमूर की कुछ और तस्वीरें आई हैं। इन तस्वीरों में वो पापा के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

हाल ही मे जो तस्वीर सामने आई है उसमें छोटे नवाब तैमूर पापा के साथ पार्क में खेलते हुए दिख रहे हैं। पापा सैफ संग खेलते हुए तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में सैफ तैमूर को गोद में उठाकर हवा में घुमा रहे हैं। वहीं तैमूर खूब खिलखिलाकर हंसते दिख रहे हैं। तस्वीर इतनी प्यारी है कि ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं औऱ पसंद कर रहे हैं। बाप-बेटे की बॉन्डिंग इस पिक्चर से साफ नजर झलक रही है।

पिछले दिनों ही लंदन में सैफ अली खान ने वाइफ करीना और बेटे तैमूर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि वे इंग्लैंड के विंडसर में अपना जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा था, "हम इंग्लैंड के विंडसर में स्थित एक पुराने कंट्री होम में रह रहे हैं। मुझे लगा था वो भूतिया घर है, लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता। जानकारी के लिए बता दें कि, सैफ इंग्लैंड के विंडसर में स्थित एक पुराने कंट्री होम में रह रहे हैं। वहीं तैमूर को लोग यहां भी काफी मिस कर रहे हैं। वो आए दिन यहां दिखते रहते थे लेकिन अब वो इस वक्त लंदन में हैं तो फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »