29 Mar 2024, 19:09:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी सिन्हा ने धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले को कहा 'बेशर्म'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 5:31PM | Updated Date: Jul 12 2019 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी के आरोपों का खंडन किया हैं। इसके अलावा उन्होंने इसे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास भी बताया हैंl गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा के घर उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले की छानबीन करने पहुंची हैंl सोनाक्षी सिन्हा ने स्पष्टीकरण देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,’एक कार्यक्रम का आयोजक जोकि अपनी बातों पर खरा नहीं उतर पाया, उसे लगता है कि वह मीडिया के माध्यम से मेरी छवि धूमिल कर कुछ प्राप्त कर लेगाl इस विषय में जांच कर रहे सभी अधिकारियों को मेरा पूरा सहयोग रहेगा और मैं चाहती हूं कि यह जांच होंl मैं मीडिया से यह निवेदन कर रही हूं कि वह इस बेशर्म आदमी के विचित्र मांगों को बढ़ावा न देंl'
 
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा पर कार्यक्रम के आयोजकों ने 420 और 406 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैl सोनाक्षी की मैनेजर लगातार इस बात से इंकार कर रही हैंl गौरतलब है कि मुरादाबाद के एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। खबरों की माने तो सोनाक्षी को बीते वर्ष सिंतबर 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म करने जाना था। इसके लिए उन्होंने बतौर मेहनताना 24 लाख रुपए भी लिए थे लेकिन वो उस कार्यक्रम में नहीं आईं। इसके चलते कार्यक्रम के आयोजकों का बड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस में सोनाक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »