नई दिल्ली। अभिनेत्री समीरा रेड्डी के घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। समीरा रेड्डी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी है। उन्होंने बेबी गर्ल की पहली तस्वीर को भी शेयर किया है।
समीरा रेड्डी पिछले कई दिनों से प्रेग्नेंसी से जुड़े फोटोशूट करवा रही थीं और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही थीं। कुछ दिन पहले तो उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अंडरवॉटर फोटो शूट भी करवाया था। हाल ही में समीरा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेबी गर्ल के साथ एक तस्वीर भी उन्होंने साझा की है जिसमें मां समीरा बेटी के नन्हे हाथ को थामी हुई हैं।