19 Mar 2024, 08:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘सुल्तान’ को सबसे चैलेजिंग फिल्म मानते हैं सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:55PM | Updated Date: Jun 25 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ‘सुल्तान’ को सबसे चैलेजिंग फिल्म मानते हैं। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। भारत ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई पार कर जबरदस्त सफलता पाई है। फिल्म में सलमान खान ने 20 साल के युवा से लेकर बूढ़े शख्स का किरदार निभाया है। इन सभी उम्र के लुक्स में फिट बैठने के लिए सलमान ने एक ही समय में वजन बढ़ाया भी और घटाया भी था।
 
फिल्म में उनकी मेहनत साफ नजर आ रही है लेकिन जब सलमान से उनकी सबसे चैलेजिंग फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी सबसे मुश्क­लि फिल्म भारत नहीं सुल्तान है। सलमान ने बताया कि उनकी अब तक की सबसे चैलेजिंग फिल्म सुल्तान है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके लिए फिजिकली बहुत चैलेजिंग थी। इसमें उन्हें वजन बढ़ाना भी था और घटाना भी था। वह साइकिल लगातार चल रहे थे। जब वे शूटिंग पर नहीं होते थे तो जिम में होते थे।
 
यह एक अभिनेता के लिए शारीरिक तौर पर बहुत डिमाडिंग और अब तक की सबसे चैलेजिंग फिल्म रही। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में प्रदर्शित ‘सुल्तान’ सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा को पहली बार कास्ट किया गया था। फिल्म में सलमान ने एक रेसलर का किरदार निभाया है जिसके लिए उन्हें काफी ज्यादा फिटनेस मेंटेन करना पड़ी। सलमान खान जल्द ही ‘दबंग 3’ और संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ में नजर आएंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »