मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस बहुत जल्द अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी बेबी शॉवर सेरेमनी हुई। गैब्रिएला के बेबी शॉवर की काफी सारी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस बेबी शॉवर में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की।
गैब्रिएला के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड को सारी खुशियां देने की कोशिश कर रहे हैं, वो हर पल उनका ख्याल रखते नजर आते हैं। अर्जुन ने बेबी शॉवर का सारा अरेंजमेंट खुद ही किया था। व्हाइट कलर की ड्रेस में गैब्रिएला बेहद खूबसूरत दिखीं।