29 Mar 2024, 06:44:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड  सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस समय वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तभी से यह चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैन्स ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट कटरीना कैफ दिखाई देंगी। हालांकि पहले लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन ऐन टाइम पर उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

वैसे 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान कई बार फिल्म छोड़ने के कारण प्रियंका की आलोचना कर चुके हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में सलमान ने कहा है कि प्रियंका कम से कम 'भारत' को प्रमोट तो कर ही सकती हैं। सलमान ने कहा कि प्रियंका अभी फिल्म में नहीं हैं लेकिन उन्हें इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी। हालांकि सलमान ने शादी के लिए फिल्म छोड़ देने के लिए प्रियंका की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म के लिए लड़कियां अपना पति छोड़ देतीं लेकिन प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »