28 Mar 2024, 14:24:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की क्वीन फिल्मों के साथ लव अफेयर को लेकर भी रही चर्चा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 1:37AM | Updated Date: Apr 21 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड स्टार्स आए दिन अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जिनमें से किसी को अपना प्यार हासिल होता है तो किसी को ब्रेकअप का दर्द झेलना पड़ता है ।
 
प्रियंका चोपड़ा
साल 2018 के आखिर में शादी के बंधन में बंधने वाली प्रियंका चोपड़ा भी अपने लव अफयर्स को लेकर कई बार चर्चा का विषय बन चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी की है। बात करें एक्ट्रेस के लव अफेयर्स की तो उनका नाम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, टॉम हिडल सकन,शाहरुख खान, असीम मर्चेंट के साथ ही अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ जुड़ चुका है।
 
अनुष्का शर्मा 
बॉलीवुड की चहिति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम भी कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है और इन स्टार्स में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ और रणबीर कपूर शामिल हैं।इस लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल हैं जिनके साथ उन्होंने साल 2017 में शादी की है।
 
आलिया भट्ट 
अफेयर की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वालीं आलिया भट्ट का नाम सबसे ज्यादा समय तक 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' में उनके को-स्टार रह चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा था। सिद्धार्थ के अलावा आलिया का नाम अर्जुन कपूर, कविन भारती मित्तल, अली दादरकर और उनके फ्रेंड रमेश दुबे के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल आलिया को लेकर यह खबर जोरों पर है कि वे रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं।
 
कंगना रनौत 
बात करें बॉलीवुड की क्वीन की तो वे फिल्मों के साथ ही लव अफेयर को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रही हैं। बता दें कंगना का नाम आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन, अजय देवगन और  निकोलस लेफर्टी के साथ जुड़ा है। एक्ट्रेस का नाम विवादितरूप से ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ा था।
 
दीपिका पादुकोण
दीपिका इंडस्ट्री की पसंदीदा और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। यही नहीं दीपिका का नाम अब तक 10 स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में उपेन पटेल, सिद्धार्थ माल्या, एमएस धोनी, युवराज सिंह, रवि चौहान, रणबीर कपूर, निहार पंड्या, मुजम्मिल इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है।आखिर में दीपिका ने अपने को-स्टार रणवीर सिंह को डेट किया जिनके साथ उन्होंने शादी भी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »