19 Apr 2024, 10:54:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी के बाद विक्रांत के साथ दीपिका करेंगी रोमांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 10:46AM | Updated Date: Jan 13 2019 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्राइम वेब सीरिज मिर्जापुर से सुर्खियां बटोरने के बाद विक्रांत मैसी यूथ में काफी पॉपुलर होते जा रहे हैं। पिछली कुछ फिल्मों में महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुके अभिनेता विक्रांत मैसी का कहना है कि उन्हें महिला निर्देशकों के साथ काम करने में अच्छा लगता है। वह मेघना गुलजार के साथ 'छपाक' फिल्म में काम करेंगे, जिसकी शूटिंग मार्च से शुरू होगी।
 
इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। विक्रांत ने साल 2018 में तीन महिला निर्देशकों के साथ काम किया। जिसमें जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो', अलंकृता श्रीवास्तव की 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' और सीमा पाहवा की 'पिंड दान' हैं। इस साल उनके पास दो फिल्में हैं, जिनमें श्रीवास्तव की 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे' है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसके अलावा मेघना की 'छपाक' है।
 
विक्रांत ने मीडिया को दिए बयान में कहा, 'मैं अपने अनुभव से यह कह सकता हूं कि मैं नहीं जानता कि महिलाएं दुनिया को कैसे देखती हैं, लेकिन यह पुरुषों की तुलना में काफी अलग है।' उन्होंने कहा, 'यह बात सुनिश्चित है कि महिलाएं, पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक दयालु, संवेदनशील और भावनात्मक होती हैं।' महिला निर्देशकों संग काम के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं महिला निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करता हूं।'
 
हाल ही में विक्रांत मैसी अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरिज मिर्जापुर में नजर आए थे। इसमें उनके साथ फुक्रे फिल्म के स्टार अली फजल और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। क्राइम पर बेस्ड इस सीरिज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह सीरिज यूथ में बेहद पॉपुलर है जिसमें पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया का किरदार बेहद रोमांचक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »