20 Apr 2024, 12:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भिलाई। शहर में अलग अलग जगहों पर दो लाशें मिली। खुर्सीपार में मिली लाश नाली में पाई गई। जिसकी दोपहर तक पहचान कर ली गई। दूसरी लाश अयप्पा नगर स्थित आमापारा तालाब में मिली। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश मिलने की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद ये साफ कर दिया कि मामला हादसे का है। 
 
सुबह तकरीबन 11 बजे खुर्सीपार गुर्दवारे के पास फोरलेन की खुली नाली में एक युवक की लाश देखी गई। स्थानीय लोगों ने खुर्सीपार पुलिस को इसकी सूचना दी। खुर्सीपार थाना प्रभारी केके वासनिक दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कालें रंग का पेंट शर्ट पहने इस युवक की लाश नाली में बैठी हालत में थी। चप्पल नाली के ऊपर पड़ा था। 
 
युवक के चेहरे पर धूल लगा हुआ था। लिहाजा लोग हत्या की आशंका जताने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक को नशे की हालत में खुर्सीपार में घूमते देखा जाता था। दोपहर तक मृतक की शिनाख्त कर ली गई। मृतक का नाम शेखर राव (35) पिता बाबूराव सोनी निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला बताया गया। खुर्सीपार पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में नाली में गिरने से युवक की मौत हुई है। इससे पहले भी वह नशे की हाल में कई दफे गिर चुका है। पुलिस ने पहले भी इसे सुपेला स्थित उसके घर तक पहुंचाया था।
 
तालाब में तैरती मिली लाश
दूसरी लाश अयप्पा नगर के आमापारा तालाब मे तैरती पाई गई। लाश 18 घंटे पुरानी होने की आशंका है। तालाब में नहाने गए लोगों ने सुबह लाश देखकर स्मृति नगर पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताई जा रही है। लाश के शरीर पर जोंक चिपके हुए थे, गले में सांप लिपटा हुआ था। वहीं लाश अधजली स्थिति में थी। तालाब के किनारे मृतक के कपड़े रखे हुए थे। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »