23 Apr 2024, 23:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंकड़ों से छेड़छाड़ में मोदी को महारत : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 9:31PM | Updated Date: Dec 1 2018 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी करने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज तीखा प्रहार किया और कहा कि आंकड़ों में छेड़छाड़ करने में उन्हें महारत हासिल है। गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, मोदी को डाटा से छेड़छाड़ करने में महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय के आंकडों को कम करके दिखा रहे हैं।

इसके साथ ही श्री गांधी ने एक कार्टून भी पोस्ट किया है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आदम कद चित्र के बगल में एक तरफ एक बक्से के ऊपर श्री मोदी खड़े हैं और दूसरी तरफ डॉ सिंह की पगड़ी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली क्रेन के ऊपर चढकर हथोड़े से प्रहार कर रहे हैं। कार्टून में श्री मोदी वित्त मंत्री को ‘और नीचे’ कहते हुए हथोड़ा मारने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने संप्रग सरकार के समय के जीडीपी आंकड़े दिए जिनमें उस समय जीडपी को कम कर दिखाया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »