29 Mar 2024, 12:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएम खट्टर के रेप वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 1:59PM | Updated Date: Nov 18 2018 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हरियाणा के अपने समकक्ष मनोहर लाल खट्टर द्वारा दुष्कर्म को न्यायोचित ठहराने पर उनकी आलोचना की। खट्टर ने कहा था कि अधिकांश दुष्कर्म के मामले फर्जी होते हैं। पिछले सप्ताह एक रैली को संबोधित करने के दौरान खट्टर ने कहा था कि 80-90 फीसदी दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाएं वहां होती हैं, जहां लोग पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। 
 
खट्टर ने कहा था, वे कुछ समय साथ में घूमते-फिरते हैं और फिर किसी दिन अगर उनके बीच किसी बात पर झगड़ा हो जाए तो वे प्राथमिकी दर्ज करा देते हैं कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है।" खट्टर के भाषण को ट्विटर पर साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा, अगर यह मानसिकता एक राज्य के मुख्यमंत्री की है तो फिर आप महिलाओं के सुरक्षित होने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?
 
केजरीवाल ने कहा, "सीएम सर दुष्कर्म को न्यायोचित ठहरा रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और दुष्कर्मी नहीं पकड़े जा रहे हैं..वे खुलेआम घूम रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल और खट्टर पिछले कुछ सप्ताह से अपने संबंधित राज्यों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »