17 Apr 2024, 02:29:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 4:14PM | Updated Date: Nov 15 2018 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक आला अफसर ने बुधवार को कहा, सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। 
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इससे पहले कुछ हलकों ने आरोप लगाया था कि पुल पर पुलिस की मौजूदगी पर्याप्त नहीं है। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटना की सटीक तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के बाद से ही घूमने-फिरने की लोकप्रिय जगह बन गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »