19 Apr 2024, 10:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

लाइव टीवी शो में प्रोफेसर रीता जतिंदर का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 9:52AM | Updated Date: Sep 11 2018 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर रीता जतिंदर का एक टीवी शो के दौरान सोमवार को निधन हो गया। वे दूरदर्शन के एक टीवी शो में लाइव इंटरव्यू दे रही थीं। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रीता जतिंदर महिलाओं के मुद्दे पर आयोजित एक प्रोग्राम में बात कर रही थीं। लाइव शो के दौरान अचानक ही बोलते-बोलते वो चुप हो गईं। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, उनकी मृत्यु हो गई।
 
रीता जतिंदर जम्मू-कश्मीर एकेडमी आॅफ आर्ट, संस्कृति और भाषा की सचिव भी थीं। इसके साथ ही वह क्लास वन  रेडियो ब्रॉडकास्टर भी थीं। रीता जतिंदर के निधन की लाइव वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए शोक जताया। रीता जतिंदर कम उम्र में ही पाकिस्तान के लाहौर से जम्मू कश्मीर आ गईं थीं। जम्मू कश्मीर में उन्होंने खूब नाम कमाया। वे टीवी के डिबेट शो में भी हिस्सा लिया करती थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »