19 Apr 2024, 00:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

महिला डिब्बे में यात्रा करने पर 1400 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 9:56AM | Updated Date: Aug 16 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने उत्तर रेलवे क्षेत्र में महिला डिब्बों में यात्रा करने को लेकर इस साल लगभग 1400 पुरूष यात्रियों को गिरफ्तार किया। रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी।
 
उत्तर रेलवे खंड में आरपीएफ फिलहाल 220 ट्रेनों में सुरक्षा प्रदान करता है। इस साल रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अब तक 61,211 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 1.5 करोड़ रूपया जुमार्ना वसूला गया।
 
बयान में कहा गया है कि वर्ष 2018 में (जुलाई तक) आरपीएफ ने यात्रियों से जुड़े अपराध में संलिप्त 250 अपराधियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) को सौंप दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »