24 Apr 2024, 18:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्य सचिव से मारपीट केस में चार्जशीट दर्ज - केजरीवाल-सिसोदिया समेत 13 नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 4:01PM | Updated Date: Aug 13 2018 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से साथ मारपीट मामले में चार्जशीट दायर कर दी गई है। इस चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 12 लोगों के नाम हैं। चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई है। इस मामले में केजरीवाल और उनके साथियों पर आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल के कुछ विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की थी। उस दौरान केजरीवाल वहां खुद भी मौजूद थे।
 
बता दें कि मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप के दो विधायकों ने उनसे मारपीट की थी। आप के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को कथित मारपीट के लिए गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
 
बाद में दोनों विधायकों को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। दिल्ली पुलिस से शिकायत में मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि 19 फरवरी की रात को विधायकों ने बहस करने के बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »