25 Apr 2024, 22:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'जुमलों के बादशाह' की किसान रैली रही असफल: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 7:47PM | Updated Date: Jul 11 2018 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जुमलों का बादशाह' करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि वह लगातार चार साल से देश के किसानों को गुमराह कर रहे हैं इसलिए पंजाब में उनकी किसान रैली पूरी तरह असफल रही। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रींफग में कहा कि 'जुमलों के बादशाह' श्री मोदी जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं। उनकी करनी तथा कथनी में जमीन आसमान का फर्क है और देश का किसान इसे समझ गया है इसलिए पंजाब में मुक्तसर के मलोट में बुधवार को आयोजित उनकी किसान कल्याण रैली में किसान नहीं आए और सिर्फ भाड़े की भीड़ को ही प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।
 
उन्होंने कहा कि श्री मोदी असत्य बोलते और उनके झूठे जुमले देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। सब जानते हैं कि श्री मोदी जो बोलते हैं उसे क्रियान्वित नहीं करते हैं। सत्ता में आने के बाद से ही वह किसानों को झांसा दे रहे हैं और देश के हर कोने का किसान उनकी इस असलियत को समझ चुका है इसलिए अब उनके जुमलों में आकर गुमराह नहीं होता है। प्रवक्ता ने श्री मोदी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के समय की योजनाओं की 'कॉपी पेस्ट करने और उनकी मार्केंिटग' करने का आरोप लगाया और कहा कि जो योजनाएं कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने शुरू की मोदी सरकार उन्हें आज अपना बता रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »