29 Mar 2024, 05:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली से नोएडा और गुरुग्राम के लिए शुरू हो सकती है हेलिकॉप्टर की सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 5:53PM | Updated Date: Jun 24 2018 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली से गुड़गांव या नोएडा जाना किसी आफत से कम नहीं है। सड़क पर ट्रैफिक और मेट्रो में भीड़ के चलते ये रास्ते और भी लंबे लगने लगते हैं, लेकिन अब सरकार इस परेशानी का हल ढूंढ लाई है। खबरों की मानें तो दिल्ली से नोएडा और गुड़गांव जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा शुरू हो सकती है। दिल्ली और आसपास के शहरों में हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू की जा सकती है, ऐसा कहना है नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु का।
 
प्रभु के अनुसार दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुड़गांव जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा जल्द शुरू हो सकती है। इस सिलसिले में स्टडी के आदेश दिए गए थे, जो अब लगभग पूरी की जा चुकी है। स्टडी के पूरा होने के बाद इसपर विचार किया दा रहा है। अगर इसे अमली जामा पहनाया जाता है तो दिल्ली-नोएडा-गुड़गांव के निवासियों को काफी राहत हो सकती है। ये सर्विस दिल्ली के आसपास शहरों में भी शुरू की जाएगी। इसका किराया कितना होगा, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »