19 Apr 2024, 19:14:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोएडा में डंपिंग ग्राउंड का विरोध, लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 4:48PM | Updated Date: Jun 21 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड बनने को लेकर लोगों का विरोध जारी है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और विरोध में नारेबाजी की। इससे पहले नोएडा प्राधिकरण के प्रस्तावित लैंडफिल साइट को डंपिंग ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करने के खिलाफ सेक्टर-122 में हुई महापंचायत में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे। महापंचायत के बाद भीड़ ने पर्थला गोलचक्कर को जाम कर दिया था।प्रदर्शनकारियों और पुलिस-प्रशासन के बीच कई बार टकराव की स्थिति भी बनी थी। 
 
डंपिंग ग्राउंड के विरोध को देखते हुए समाधान निकालने के लिए मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन सकी। बैठक के बाद कूड़ा संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। पहलवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजियाबाद में कूड़ा संघर्ष समिति के लोगों से मुलाकात के दौरान यह बात कही थी कि कूड़ाघर आबादी से 2 किलोमीटर दूर बनाया जाएगा।
 
लेकिन जहां पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, वह आबादी से मात्र 100 मीटर दूर है। लोगों का कहना है की डंपिंग ग्राउंड से आबादी मात्र 100 मीटर दूर है, ऐसे में यहां कूड़ा डालने की वजह से लोगों का रहना दूभर हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल के साथ शहर के विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि व विभिन्न पार्टियों के नेता शामिल थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »