18 Apr 2024, 19:59:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूजा पाठ और धार्मिक यात्रा के नाम पर ठगे करोड़ों रू., गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 3:10PM | Updated Date: Jun 20 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुलिस ने पूजा पाठ और धार्मिक यात्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान देवेंद्र गुर्जर (55) के रूप में हुई। पुलिस पुष्पा गोयल उर्फ गुरु मां सहित दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला खजूरी खास इलाके का है।
 
डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि नेहरू विहार निवासी संतोष तोमर के अलावा कई लोगों ने पुष्पा गोयल उर्फ गुरु मां के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी। पुलिस ने छानबीन के बाद पुष्पा गोयल उर्फ गुरु मां सहित पांच लोगों के खिलाफ ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने इलाके से देवेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस दूसरे आरोपियों की तालाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि इलाके के सैकड़ों लोग अपनी परेशानी लेकर काफी समय से दयालपुर में रहने वाली पुष्पा गोयल उर्फ गुरु मां के पास जाते थे। गुरु मां अपने चार साथियों के साथ मिलकर लोगों के साथ आस्था के नाम पर ठगी करती थीं। पीड़िता ने बताया कि पुष्पा और देवेंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर पूजा पाठ करने वाले भक्तों की आर्थिक स्थिति का पता लगा लेते थे और भविष्य में वह क्या करने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »