25 Apr 2024, 14:20:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 12:15PM | Updated Date: Jun 14 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। दिल्ली निवासी एक युवती ने दिल्ली के ही मीनाक्षी गार्डन निवासी वरुण चड्ढा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि करीब दो साल पहले डेटिंग साइट पर उसकी मुलाकात वरुण से हुई थी।
 
उस समय वरुण डीएलएफ फेज दो इलाके में किराए का घर ले कर रहा था। युवती के मुताबिक उस समय आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी जाल में फंसा लिया था और करीब डेढ़ साल तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच जब भी उसे शादी के लिए दबाव बनाया तो वह हर बार टाल जाता था। अब उसने शादी करने से साफ मना कर दिया है। थाना प्रभारी गौरव फौगाट के मुताबिक युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कराते हुए उसका मेडिकल कराया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »