20 Apr 2024, 17:36:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यापारियों पर एमसीडी का कहर जारी, जहां दिखा अतिक्रमण वहां चली जेसीबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2018 10:44AM | Updated Date: May 27 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रदेश में लगातार एमसीडी के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने की मुहिम में लगे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ये मुहिम जोरों पर है। इसी क्रम में शनिवार को भी कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते निगम लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला रहा है। आज पहाड़गंज के देश बंधु गुप्ता मार्ग पर एमसीडी कर्मचारियों ने एनक्रोचमेंट हटाने को लेकर को लेकर अभियान शुरू किया। जिस जगह पर भी अतिक्रमण नजर आया वहां पर बुलडोजर चला दिया गया। 
 
निगम की इस कार्रवाई से लोगों मे काफी आक्रोश है। कई बार निगम के अधिकारियों से लोगों की झड़प भी हुई, लेकिन लोगों के विरोध के बावजूद एनक्रोचमेंट हटाने की प्रक्रिया चलती रही। 
आक्रोश में आकर किया डिप्टी कमिश्नर का घेराव - पिछले एक महीने से लगातार दिल्ली नगर निगम अलग-अलग जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुका है। लोगों में निगम की इस कार्रवाई से गुस्सा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »