29 Mar 2024, 20:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

नेपाल के बिराटनगर में बंद होगा भारतीय मिशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 9:51AM | Updated Date: May 23 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने नेपाल के बिराटनगर में भारतीय मिशन को बंद करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि बिराटनगर में भारतीय दूतावास का कैंप कार्यालय कोसी नदी की विनाशकारी बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए 2008 में खोला गया था। इसे खोलने का उद्देश्य पूरा हो चुका है।
 
भारत सरकार ने इस कैंप कार्यालय को बंद करने और इसके कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। कुमार ने कहा कि इस फैसले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी माह हुई नेपाल यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को दे दी थी। ओली ने इस फैसले के लिए मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »