20 Apr 2024, 14:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में पानी की किल्लत पर उबाल, कांग्रेस का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 9:49AM | Updated Date: May 23 2018 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत पर कांग्रेस पार्टी ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केजरीवाल पर पानी माफिया से मिले होने का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के मुताबिक पानी माफिया से केजरीवाल सरकार की सांठगांठ है।
 
दरअसल दिल्ली में पानी की किल्लत से राजनीतिक उबाल मच गया है। दिल्ली कांग्रेस भी केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर उतर गई है। राजेंद्र नगर में सरकार के खिलाफ किए गए मटका फोड़ प्रदर्शन में माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि आम आदमी का पानी पांच सितारा होटलों को दिया जा रहा है।
 
माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में पांच सितारा होटलों को गरीबों के हिस्से का पानी दे रही है और केजरीवाल के संरक्षण में पानी माफिया दिल्ली में पहले से ज्यादा सक्रिय होकर काम कर रहा है। हरियाणा से पानी नहीं मिलने के तर्क को दिल्ली कांग्रेस ने सिरे से खारिज किया। प्रदेश अध्यक्ष माकन के मुताबिक शीला सरकार के वक्त भी हरियाणा पानी देने में आनाकानी किया करता था लेकिन दिल्ली में पानी की इतनी भयंकर किल्लत कभी भी नहीं होने दी गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »