25 Apr 2024, 11:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सारणी के अस्तित्व को बचाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैठे भूख हड़ताल पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 4:14PM | Updated Date: May 22 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले स्थित सारणी ताप विद्युत गृह और कोयला अंचल  के अस्तित्व को बचाने के लिए यहां के एक वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा मोदी बेमुद्दत भूख हड़ताल पर बैठ गए। सारणी में नई कोयला खदानें खोलने, पावर प्लांट में नई इकाइयां लगाने और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की मांग को लेकर उन्होंने सारणी के जय स्तंभ चौक पर डेरा डाल दिया। इसके बाद प्रशासन चेता और शाहपुर एसडीएम श्रवण कुमार भंडारी यहां पहुंचे। भंडारी ने मोदी से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने।

उद्योग बचाओ, नगर बचाओ समिति के बैनर तले जय स्तंभ चौक पर 1 मई से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में श्री मोदी भी अनशन पर बैठे हैं। इस बारे में शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी भंडारी ने कहा कि सारणी के पास औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 18 हेक्टेयर जमीन पर काम चल रहा है। प्रोजेक्ट बनकर तैयार है। यूनिटों और खदानों को लेकर कलेक्टर स्तर पर भारत सरकार को पहले ही पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रशासन इसके लिए चिंतित है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा मोदी का जीवन अमूल्य है। इसलिए उन्हें हड़ताल त्यागने के लिए कहा है। मगर, वे नहीं माने। कलेक्टर से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »