28 Mar 2024, 19:15:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश के महागठबंधन में लौटने का रास्ता बंद : राकांपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 6:34PM | Updated Date: Apr 20 2018 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का कहना है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में असहज महसूस कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में लौटने का रास्ता बंद हो चुका है। राकांपा महासचिव एवं लोकसभा में पार्टी के नेता तारिक अनवर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर अपने रास्ते स्वयं बंद कर लिये हैं। क सवाल के जवाब में अनवर ने कहा कि कुमार ने विधानसभा चुनावों के बाद महागठबंधन छोड़कर राजग का दामन थामा। यह पाला बदलने की राजनीति के इतिहास की शायद अनोखी घटना होगी। उन्होंने कहा कि कुमार ने जिस प्रकार यू-टर्न लिया है, उसके बाद उनके ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह पूछे जाने पर कि यदि श्री कुमार राजग छोड़कर फिर से महागठबंधन में शामिल होना चाहें तो क्या उन्हें जगह दी जा सकती है, पार्टी महासचिव ने कहा कि कुमार ऐसे मजबूर मुख्यमंत्री हैं, जिनके पास अब कोई विकल्प नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »