26 Apr 2024, 04:39:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

जेएनयू छात्रों और शिक्षकों ने कैम्पस से संसद तक किया विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 9:45AM | Updated Date: Mar 24 2018 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र और शिक्षकों ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस से लेकर संसद तक रैली का आयोजन किया। इस रैली में तीन सौ से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। यौन उत्पीड़न, क्लास में 75 फीसदी उपस्थिति, सीटों में कटौती जैसे तमाम मुद्दों को लेकर छात्र और शिक्षकों में जेएनयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
प्रदर्शनकारी छात्र यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक अतुल जौहरी की बर्खास्तगी की भी मांग कर रहे हैं। विरोध में शामिल होने के लिए अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों से भी रैली में भाग लेने की अपील की गई थी। रैली की जानकारी शुक्रवार को जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष गीता ने दी। जेएनयू प्रशासन के साथ छात्रों और शिक्षकों के यौन उत्पीड़न समेत कई और मामलों पर मतभेद चल रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है 75 फीसदी क्लास में उपस्थिति के साथ यूजीसी के कई फैसलों का विरोध हो रहा है, जिसमें हाल ही में दो उच्च शिक्षण संस्थानों को स्वायत्तता का फैसला भी शामिल है। इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्र संगठन और शिक्षकों ने कैम्पस से लेकर संसद तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »