19 Apr 2024, 08:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

सीमा प्रहरियों में आपसी विश्वास बढ़ाएंगे भारत-चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 11:19AM | Updated Date: Mar 23 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत एवं चीन ने फैसला किया कि सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सहयोग एवं बेहतर समझ विकसित करने के लिए संस्थागत संवाद प्रणाली मजबूत करेंगे और एक-दूसरे के यहां यात्राओं के माध्यम से आपसी विश्वास बढ़ाएंगे।  ये फैसले गुरुवार को यहां  भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय पर कार्यकारी प्रणाली (डब्ल्यूएमसीसी) की 11वें दौर की बैठक में लिए गए। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) प्रणय वर्मा ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय में सीमा एवं समुद्री मामलों के महानिदेशक यी शियान्लियांग ने किया। सूत्रों के अनुसार बैठक मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन को सुधारने के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श किया। भारतीय पक्ष ने कहा कि सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखना दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »