20 Apr 2024, 05:06:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वर्दीधारी ने दिया दुल्हन के जोड़े में लूट की वारदात को अंजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 3:59PM | Updated Date: Feb 24 2018 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीकर। राजस्थान के सीकर में जुर्म की एक ऐसी दास्तां सामने आई है जिसमें आरोप एक 'रक्षक' यानि महिला पुलिसकर्मी पर लगा है। महिला पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने दुल्हन बनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिय सूत्रों के अनुसार महिला कांस्टेंबल हेमलता दिल्ली पुलिस में नौकरी करती है जिसके खिलाफ खाटूश्याम जी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने रामदेव से शादी की थी तथा बाद में वह नौकरी का बहाना बना कर चली गई। रामदेव उसे चार माह से तलाश कर रहा है। महिला कांस्टेंबल पर नौ लाख रूपये नगद एवं सात लाख रूपये  के गहने हड़पने का आरोप है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »